Breaking News

बसंती चौक के निकट तीन युवकों पर कापे से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर में पिछले कई माह पूर्व बसंती चौक के निकट नग्न अवस्था में खड़े युवक को टोकने पर कापे से हमला करके तीन युवकों को घायल कर देने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार इस घटना को लेकर हरियाणा के हिसार जिले के गांव भोजराज निवासी 29 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर घायल राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी किशनपुरा दिखनादा हनुमानगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने गांव पड़ौसी विनोद जाट के साथ बसंती चौक के निकट किराये के मकान में रहता है। 

No comments