व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने सीएम को भेजा ज्ञापन
दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन व्यापार मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्रपाल आहुजा एवं श्रीगंगानगर कच्चा आढतिया संघ के अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जिला कलक्टर के मार्फत ज्ञापन भेजकर 15 जनवरी से प्रस्तावित नहर बंदी के निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा सिंचाई के लिए वैकल्पि एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में श्री आहुजा एवं श्री मित्तल ने बताया कि श्रीगंगानगर क्षेत्र के किसानों में 15 जनवरी से प्रस्तावित नहर बंदी के प्रति रोष व्याप्त है। नहर बंदी से से न केवल किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित होगी, बल्कि इसका असर क्षेेत्र के सम्पूर्ण व्यापार पर भी पड़ेगा। उन्होंने अवगत कराया कि नहर बंदी के कारणर फसली उत्पादन मेंं कमी आएगी, जिससे मण्डी व्यापार, आढत व्यवस्था, परिवहन, श्रमिक वर्ग एवं छोटे व्यापारियों की आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

No comments