Breaking News

धूप खिलने से ठण्ड से मिली कुछ राहत


श्रीगंगानगर इलाके में पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही हाड़ कम्पकपाने वाली सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर के समय निकलने वाली धूप का असर भी बेसर रहा। ठण्ड से कुछ राहत पाने के लिए दोपहर के समय लोग धूप सेकते दिखाई दिए। दोपहर को धूप खिलने से बच्चे खुले स्थानों और पार्कों में खेलते रहे। वहीं धूप निकलने पर महिलाओं को धोए हुए कपड़े सूखने की समस्या से राहत मिली।
क्षेत्र में शीत लहर और कड़ाकी ठण्ड के चलते आज सड़कों एवं गली-मौहल्लों में पहले की अपेक्षा रौनक और लोगों की चहल-पहल कम रही।

No comments