Breaking News

पंजाब की वैकल्पिक व्यवस्था तय करेगी हमारी रबी फसलों का भविष्य


पंजाब के जल संसाधन विभाग ने पंजाब में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण को लेकर की जाने वाली नहरबंदी में अब कुछ संशोधन किया है।  अब फिरोजपुर फीडर में 21 जनवरी से लेकर 24 फरवरी तक नहरबंदी रहेगी। इससे  पहले पंजाब ने 15 जनवरी से 20  फरवरी 2026 तक बंदी घोषित की थी। फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के दौरान राजस्थान को वैकल्पिक व्यवस्था से सिंचाई पानी मिलेगा। 
फिरोजपुर फीडर का पुनर्निर्माण भी पंजाब ने करवाना है और राजस्थान  में सिंचाई पानी पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था भी पंजाब के जल संसाधन विभाग की ओर से की जानी है।  इस स्थिति में गंगनहर क्षेत्र में रबी फसलों का भविष्य पंजाब तय करेगा। क्योंकि फसलों का भविष्य वैकल्पिक व्यवस्था पर टिका हुआ है। अगर व्यवस्था में कोई खामी रही तो पानी की कमी से फसलों को नुकसान हो सकता है। 

No comments