रीट परीक्षार्थियों के लिए कुम्हार धर्मशाला में नि:शुल्क ठहराव व भोजन
श्रीगंगानगर के चहल चौक स्थित जिला प्रगतिशील कुम्हार धर्मशाला में 17 से 20 जनवरी तक आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के दौरान बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है। गुरुवार शाम को धर्मशाला में आयोजित बैठक में समिति जिलाध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी के नेतृत्व में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
बागड़ी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए सुबह चाय-नाश्ता तथा रात्रि में लंगर की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। यह सुविधा शुक्रवार रात्रि से 19 जनवरी रात्रि तक उपलब्ध रहेगी।

No comments