Breaking News

रीट परीक्षा को लेकर प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर शनिवार से आयोजित होने वाली रीट परीक्षा को लेकर शुक्रवार को चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पूनम सेतिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। 
इस बैठक में परीक्षा में ड्यूटी देेने वाले कर्मियों को आवश्यक निर्देेश दिए गए।
महाविद्यालय की प्रो. कमलजीत कौर मान ने बताया कि बैठक में प्राचार्य डॉ. पूनम सेतिया ने कल शनिवार को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में डयूटी देने वाले प्रोफेसर एवं कर्मियों को दो घण्टा पहले परीक्षा केन्द्र मेें पहुंचने सहित परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों आदि के बारे में आवश्यक  निर्देश दिए। 

No comments