आजादनगर वासियों के लिए रास्ता खुलवाने की मांग
श्रीगंगानगर के वार्ड नं. 1 की आजादनगर रास्ता खुलाओ संघर्ष समिति ने आजादनगर कॉलोनीवासियों के लिए गंगासिंह स्टेडियम के साथ अस्थाई रास्ता दिलाने तथा आजादनगर आरयूबी रेलवे अण्डरपास बनवाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान संघर्ष समिति के शिष्टमण्डल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन करने वालों में मुकेश चंदेल, देवकरण, दीपक कुमार, संतोष गुप्ता, चंदन, मंगत, रमेश कुमार, पुजारी पाण्डे आदि शामिल थे।
No comments