Breaking News

एसएसबी रोड पर खुले चैम्बर से लोग परेशान


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर एसएसबी रोड पर 2 ई सरकारी स्कूल के सामने सड़क किनारे बनाए गए चैम्बर लोगोंं को कवर नहीं किए जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिव्यस्तम मुख्य रोड किनारे निर्मित चार चैम्बर पर फेरोकवर नहीं लगाए जाने से अक्सर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। चक 2 ई छोटी के वार्ड पंच सुभाष घोड़ेला, छिन्द्रपाल सिंह सेखों व जिला परिषद के पूर्व सदस्य दिनेश मेघवाल ने बताया कि एसएसबी रोड पर 2 ई सरकारी स्कूल के सामने सड़क किनारे जलदाय विभाग द्वारा चार चैम्बर का निर्माण तो करवा दिया गया है, लेकिन उन्हें कवर करना भूल गए है। जलदाय विभाग के जिम्मेवार अधिकारियों द्वारा इस गम्भीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि पिछले कुछ समय पूर्व यहां पाइप लीकेज होने पर जलदाय विभाग के अधिकारी काम करवाने आए थे। 

No comments