बैंक वालों से झूठ बोलकर ठगों को भेजे 6.9 करोड़
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक 69 वर्षीय व्यवसायी महिला मीनाक्षी आहुजा को साइबर ठगों ने नौ दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट' के डर में रखा और 6.9 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. पुलिस के अनुसार, मीनाक्षी फर्नीचर व्यवसाय चलाती हैं और उनके पति की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है. उनकी एक बेटी गुरुग्राम में और बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है.
पुलिस ने बताया कि 5 जनवरी से 13 जनवरी तक ठगों ने उन्हें लगातार डिजिटल निगरानी में रखा और खुद को कानून प्रवर्तन या जांच अधिकारी बताकर धमकाया. ठगों ने दावा किया कि उनके नाम पर एक सिम कार्ड खरीदा गया है और उसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में हो रहा है.

No comments