महंगे हो सकते हैं मोबाइल-टीवी और लैपटॉप
1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2026 से पहले उपभोक्ताओं की उम्मीदें जहां इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ता होने की हैं, वहीं इंडस्ट्री एक्सपट्र्स इसके उलट संकेत दे रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप्स महंगी हो रही हैं, जिसका सीधा असर स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप की कीमतों पर पड़ सकता है।
इंडस्ट्री का अनुमान है कि अगले दो महीनों में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतें 4 से 8 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। इससे पहले नवंबर-दिसंबर में ही स्मार्टफोन की कीमतें 3 से 21 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं।

No comments