भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे से पहले गौतम गंभीर ने बाबा महाकाल के किए दर्शन
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुक्रवार को महाकाल में भगवान शिव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गंभीर ने उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली दिव्य भस्मारती में शिरकत की।
इसके अलावा भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन किए। मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान गंभीर ने देश की सुख-शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments