Breaking News

गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह वर्जित...हरकी पैड़ी पर जगह-जगह लगा दिए गए बोर्ड


हरिद्वार हरकी पैड़ी पर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिसमें स्पष्ट लिख दिया गया कि अहिंदू का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। इसके अलावा तीर्थस्थल की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। 
किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर फिल्म और रील बनाना भी पूर्णत: वर्जित है। श्रीगंगा सभा ने इस प्रकार से रील्स आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। 

No comments