Breaking News

सिर पर परात,कंधे पर फावड़ा लेकर पहुंचा कांगेस पार्षद:साधाराण सभा की बैठक में हंगामे के आसार


अलवर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक से पहले कांग्रेस पार्षद जगदीश जाटव ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। वे मनरेगा बचाव की थीम पर कंधे पर फावड़ा और सिर पर परात लेकर जिला परिषद परिसर पहुंचे। इसके बाद वे साधारण सभा की बैठक में भी फावड़ा और पराती साथ लेकर बैठ गए।
कांग्रेस पार्षद जगदीश जाटव ने आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा का नाम तो बदल दिया और काम के दिन 25 बढ़ा दिए, लेकिन मजदूरों को न तो काम की गारंटी मिल रही है और न ही समय पर मजदूरी का भुगतान हो पा रहा है।

No comments