रात के अंधेरे में भेड़-बकरियों चोरी
हनुमानगढ़ के भादरा थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में एक ग्रामीण के खेत में बने बाड़े से भेड़-बकरियां चोरी कर लीं। पीडि़त रेवड़ पालक वीरसिंह जाट ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में 52 वर्षीय वीरसिंह पुत्र मनीराम निवासी सिकरोड़ी ने बताया कि उनकी भेड़-बकरियों की देखरेख जवाहरलाल जाट करता है, जो रात में उन्हें अपने खेत के बाड़े में बांधता है। 14-15 जनवरी की मध्यरात्रि करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति बाड़े से 10 बड़ी भेड़ें, भेड़ के 3 बच्चे, 3 बकरियां और 3 बकरी के बच्चे चोरी कर ले गया।

No comments