स्कार्पियो में सवार दो युवक एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले की राजियासर पुलिस ने बीती रात नेशनल हाइवे पर कार्यवाही करते हुए स्कार्पियो सवार दो युवकों को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक पंजाब से हेरोइन की सप्लाई लेकर आ रहे थे। इस कार्यवाही में राजियासर पुलिस थाना के कांस्टेबल परताराम ज्याणी की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने स्कार्पियो में सवार शबीर अली पुत्र जमालद्दीन मुसलमान निवासी भुट्टों का मौहल्ला, बीकानेर व आलमखान पुत्र खानू खां निवासी गौरीसर छतरगढ़ को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से एक किलो हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन की कीमत पांच करोड़ रुपए आंकी गई है।

No comments