टांटिया यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट अवैध अफीम सहित गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के सदर थाना अंतर्गत हनुमानगढ़ मार्ग पर रीको उद्योग विहार के समीप स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट को पुलिस ने शनिवार देर रात को अवैध अफीम सहित गिरफ्तार किया है।
उद्योग विहार पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल गोदारा ने बताया कि कल पेट्रोलिंग करने के दौरान उन्होंने एग्रो फूड पार्क रोड पर संदिग्ध रूप से जा रहे एक युवक को रोक कर चेक किया तो उसके पास 211 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पकड़ा गया युवक रमेश बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के गांव खारवा का निवासी है जो की टांटिया यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर का स्टूडेंट है।
No comments