Breaking News

कल से रामनगर के झांकीवाले बालाजी मंदिर में बहेगी रामनाम की रसधारा



श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी रामनगर के उदाराम चौक के नजदीक स्थित सिद्धपीठ श्री झांकीवाले बालाजी मंदिर में कल से पांच दिवसीय भव्य अखण्ड रामनाम की गंगा बहेगी। इससे पूर्व कल सुबह अग्रसेन चौक से भव्य ध्वजायात्रा निकाली जाएगी। 
इसके पश्चात मंदिर में बालाजी महाराज की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर अखण्ड रामनाम शुरू होगा। मंदिर के सेवादारों द्वारा पांच दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर सहित आसपास के गांवों के लोगों को निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं।
मंदिर परिसर में सिद्धपीठ श्री झांकीवाले बालाजी महाराज का चांंदी का भव्य दरबार सजेगा। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कल से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई।

No comments