Breaking News

नोहर पुलिस ने मंदिर चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार


हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित चोर गिरोह को पकडऩे में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों ने हाल ही में एक प्राचीन मंदिर से कीमती सामान चुराया था, जिसके बाद गहन जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
गिरफ्तार आरोपियों से चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं और पूछताछ में उनके पिछले अपराधों का भी खुलासा हो रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इरफान उर्फ इमरान, रज्जाक खान उर्फ हुसैन और आमिर शामिल हैं, जो सभी वार्ड नंबर 37, नोहर के निवासी हैं। इसके अलावा सलीम, अफजल उर्फ अफजाल और दानिश उर्फ कीड़ा को भी पकड़ा गया है, जो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के उनजला में मोहल्ला कुरेशियां, गढी पूर्वता(पक्की गढी) तहसील के रहने वाले हैं।

No comments