हेरोइन तस्कर की मुखबिरी करने की रंजिश में युवक पर हमला
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर कस्बे में रामपुरा रोड क्षेत्र में चिट्टा तस्करी की मुखबिरी करने की रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल को गंभीर हालत में टाउन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल युवक के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र रामकुमार गाडिय़ा लुहार, निवासी वार्ड नंबर 25 रावतसर ने पर्चा बयान दिया कि 24 जनवरी की शाम करीब 7.30 बजे वह रामपुरा रोड स्थित दूध डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान दुलीचंद उर्फ सूखा तथा उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्तियों ने रास्ते में उसे रोक लिया और बहाने से गाड़ी में बैठाकर दस चक की ओर ले गए।

No comments