Breaking News

बानसूर में पाले से फसलें खराब, किसानों को नुकसान


अलवर के बानसूर में लगातार तीसरे दिन कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी रहा। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। रातभर चली शीतलहर और पाले के कारण सुबह खेतों, सड़कों और पेड़-पौधों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखाई दी। खुले स्थानों पर घास, फसलों और वाहनों पर जमी बर्फ ने ठंड की तीव्रता को दर्शाया।
तेज सर्दी और लगातार पाला पडऩे से किसानों पर सबसे अधिक असर पड़ा है। किसानों ने बताया- पिछले कुछ दिनों से लगातार पाला गिरने के कारण सरसों, चना, गेहूं और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है

No comments