देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा गणतंत्र दिवस समारोह
श्रीगंगानगर में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा सोमवार प्रात: 9.05 बजे ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में आरएसी, राजस्थान पुलिस पुरूष, महिला पुलिस, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर छात्र-छात्रा, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड, भारत स्काउट गाइड की टुकडियों ने भाग लिया।
तत्पश्चात राजस्थान पुलिस की पुरुष व महिला टुकड़ी सहित बॉर्डर व अर्बन होमगार्ड, एनसीसी व स्काउट्स-गाइड्स की टुकडिय़ों द्वारा मार्चपास्ट की सलामी दी गई।
No comments