मोती पैलेस में फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर कल
श्रीगंगानगर में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला के निर्देशों पर 27 जनवरी को कोड चौक के पास स्थित मोती पैलेस में फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित होगा। शिविर सुबह 11 बजे से सायं 4.30 बजे तक चलेगा।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि खाद्य पदार्थ बनाने, परोसने या विक्रय करने वाले सभी व्यापारियों के लिए एफएसएसएआई लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। शिविर में नए रजिस्ट्रेशन जारी किए जाएंगे तथा पुराने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण भी किया जाएगा।

No comments