सूने मकान में सेंधमारी: सवा किलो चांदी के गहने, नकदी और अन्य सामान गायब
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना इलाके में एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लगभग सवा किलो चांदी के गहने और वस्तुएं, 50 हजार रुपये के नए नोट, एक इनवर्टर बैटरी सेट, कुछ बिस्तरे और चार मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चुरा लिया।
पुलिस के अनुसार यह घटना 22-23 जनवरी की रात को हुई, जिसकी जानकारी पीडि़त को घर लौटने पर मिली। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक घटना ट्रक यूनियन के पीछे थर्ड ब्लॉक में रहने वाले संयम कालड़ा (34) के मकान में हुई। संयम कालड़ा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 22 जनवरी की शाम को श्रीगंगानगर से जयपुर के लिए रवाना हुआ था। उसी रात करीब 1:30 बजे चोरों ने उसके सूने मकान में सेंध लगाई।

No comments