Breaking News

पुराने मॉडल की कार चोरी करने वाला गिरोह फिर सक्रिय


श्रीगंगानगर में घरों के बाहर खड़ी पुराने मॉडल की कारें चोरी करने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। पुराने मॉडल की कारें आसानी से चुराई जा सकती हैं। ऐसे में गिरोह इन्हीं मॉडल की कारों को चोरी करते हैं। ताजा घटना जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र की राजपूत कॉलोनी में हुई। पुलिस ने कार मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय रामकुमार पुत्र हंसराज ने रिपोर्ट दी कि 17 जनवरी की शाम करीब 6 बजे उन्होंने अपनी आल्टो कार घर के सामने खड़ी की थी। 18 जनवरी की सुबह करीब 5-6 बजे देखा तो कार गायब मिली। 

No comments