चांदी ने 3.19 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंचकर नया रिकार्ड बनाया
कीमतों में आए भारी उछाल के बीच एक बार फिर से चांदी की चर्चा तेज हो गई है । मंगलवार सुबह से चांदी ने एमसीएक्स पर अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चांदी की कीमत में एक ही दिन बाद करीब 16 हजार रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी ने 3,19,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंचकर एक नया रिकार्ड बना लिया है। सोमवार को चांदी का भाव 3,03000 रुपए प्रति किलो था।
चांदी व्यवसायियों का कहना है कि रेट बढऩे से इसकी खरीदारी भी आधी रह गईं है। जिस ग्राहक को बहुत ज्यादा जरूरत है, वही खरीदारी कर रहे हैं अन्यथा लोग भाव स्थिर होने के इंतजार में हैं।

No comments