कार चालक युवक से डेढ़ लाख की नगदी व मोबाइल लूटने की घटना फर्जी निकली
श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 3 एलएलजी रोही में पिछले दिनों कार सवार युवक से डेढ़ लाख रुपए की नगदी व मोबाइल फोन लूटने की घटना फर्जी निकली। इस युवक को मोबाइल एप्प पर जुआ-सट्टा खेलने की लत थी। वह सट्टे में रकम हार गया था। लोगों से कर्ज लेकर रकम चुकाई थी और कर्जदारों को रकम देनी थी। इसी कारण उसने लूट की कहानी गढ़ी और पुलिस थाना में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।
सीओ ग्रामीण भूपेन्द्र सोनी ने बताया कि गत दिवस लालगढ़ पुलिस थाना में गांव 13 एसडी सुहानवाला जैतसर निवासी 23 वर्षीय प्रतीक परिहार ने रिपोर्ट दी कि वह पांच वर्षो से गांव खटसजवार में अपने ननिहाल में रहता है।

No comments