बाइक सवार दो भाइयों पर लोहे की रॉड़ से हमला
श्रीकरणपुर कस्बे में स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा के पीछे गली में कार सवार युवकों ने बाइक सवार दो भाईयों पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 1 में रहने वाले 17 वर्षीय जसनदीप सिंह ने रिपोर्ट दी कि 17 जनवरी को दोपहर में वह अपने भाई सुखजिन्द्र सिंह के साथ बाइक पर हरेचारे की टाल की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही कार को साइड देकर निकलने पर कार सवार तुषार नारंग, उसका भाई मोहित नारंग व एक अन्य व्यक्ति ने उनकी बाइक रोक ली और मारपीट शुरू कर दी।

No comments