Breaking News

ग्रामीणों ने ट्रालियों व टिपर को कचरा डालने से रोका



श्रीगंगानगर नगर परिषद की ओर से चक 6 जेड ए में संचालित कचरा डंपिंग प्वाइंट व कचरा निस्तारण प्लांट को अन्य जगह पर स्थापित करने की मांग को लेकर आसपास के ग्रामीणों एवं कॉलोनी वासियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर धरना लगाया। 
इस दौरान धरनार्थियों ने कचरे की ट्रालियां एवं टिपर रोक लिए गए और वहां कचरा नहीं डालने दिया जा रहा है।
कचरा प्वाइंट के बढते विरोध को लेकर नगर परिषद कर्मियों ने इसकी जानकारी नगर परिषद आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई है। 

No comments