Breaking News

ईंट भट्ठे शुरू होते ही 6000 से नीचे आए दाम


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के चलते पिछले करीब छह माह से श्रीगंगानगर जिले में बंद पड़े ईंट भट्टे अब दुबारा शुरू हो गए हैं। भट्टों के संचालन शुरू होते ही बाजार में ईंटों की आवक बढ़ गई है, जिसका सीधा असर दामों पर पड़ा है। इसी महीने 10 जनवरी से नई ईंटें बाजार में आनी शुरू हुई हैं, जिससे ईंटों के भाव प्रति हजार करीब 700 से 1000 रुपए तक गिर चुके हैं।
फिलहाल जिले में ईंटों के भाव 6000 रुपए प्रति हजार से नीचे चल रहे हैं, जबकि भट्टे बंद रहने के दौरान इनकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि आवक और बढऩे पर आने वाले दिनों में ईंटों के दामों में 400 से 500 रुपए प्रति हजार तक और गिरावट आने की संभावना है।

No comments