Breaking News

मिलावट पर वार : वैशाली चौक पर खाद्य दुकानों पर छापा


श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देशों पर चल रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला के नेतृत्व में सोमवार को वैशाली चौक स्थित दुकान नंबर 11 करणी फूड मार्ट एवं रामदेव आटा चक्की पर दबिश दी गई।
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवधिपार खाद्य सामग्री बरामद की गई। जांच में सामने आया कि कुछ उत्पादों की एक्सपायरी डेट मिटाकर उन्हें बिक्री के लिए रखा गया था। मौके पर ही खाद्य सामग्री को नष्ट कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई, जबकि संबंधित गोदाम को सीज किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने स्पष्ट चेतावनी दी कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

No comments