महिलाओं को समूह लोन दिलाने का झांसा देकर दस्तावेज लिए
श्रीगंगानगर के सादुलशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव तख्तहजारा में रहने वाली महिलाओं को फायनेंस कम्पनियों व बैंकों से समूह लोन दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज लिए और फिर लाखों रुपए का लोन स्वीकृत करवा कर खुद ही डकार गये। करीब दो वर्ष पूर्व हुई इस घटना का अब एक पीडि़त महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी 45 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी दर्शन बावरी ने रिपोर्ट दी कि दो वर्ष पूर्व मेरे गांव में रहने वाला जोगेन्द्र सिंह पुत्र बुधराम बावरी व राम सिंह पुत्र काशीराम बावरी मेरे पास आया और बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा महिला सहायता समूह योजना के तहत लोन दिया जाता है। इसमें कुछ किश्तें जमा करवाने के बाद लोन माफ हो जाता है।

No comments