तीन दर्जन से अधिक युवाओं को नौकरी लगाने का झांसा देकर चार करोड़ ठगे
श्रीगंगानगर जिले भर के तीन दर्जन से अधिक युवाओं को अनेक विभागों में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर करीब चार करोड़ रुपए ठगने के आरोप में सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार विजयनगर निवासी वार्ड नम्बर 17 निवासी अश्वनी कुमार की रिपोर्ट पर गांव खोखरांवाली रायसिंहनगर निवासी विजय लक्ष्मी राठी, विवेक पारीक निवासी दिल्ली, बलविन्द्र सिंह दिल्ली व राजेध कुमार उर्फ प्रधान व विकास यादव निवासी दिल्ली के खिलाफ तीन करोड़ 97 लाख 19 हजार 400 रुपए की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अश्वनी ने इस्तगासे के जरिए दर्ज करवाये मुकदमे में बताया कि रायसिंहनगर के लैब टेक्निशियन जगसीर सिंह ने बताया मेरा जानकार विजय लक्ष्मी दिल्ली में रहता है। वह नौकरी लगवाता है। उसने विजय लक्ष्मी राठी से मिलवाया।

No comments