Breaking News

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों में चार सड़क हादसे


श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार सुबह चार सड़क हादसों में तीन दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को रायङ्क्षसहनगर, रावतसर व हनुमानगढ़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हादसे में अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव बल्लेवाला 47 एनपी के पास निजी बस के पलटने से दर्जन भर यात्री घायल हो गए। एक वाहन को साइड देते वक्त बस सड़क पर पलट गई।  । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
उधर हनुमानगढ़ जिले में रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर धन्नासर-कैंची के निकट कल्पना ट्रेवल्स की बस व ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब 20 जने घायल हो गये। 
पुलिस के अनुसार धन्नासर के निकट ही स्कार्पियो गाड़ी व तूड़ी से भरी ओवरलोड ट्रेक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई।

No comments