Breaking News

नवजातों के वार्ड में भड़की आग, धुआं उठते ही बच्चों को गोद में लेकर भागे परिजन


चूरू  में नवजातों के वार्ड में शार्ट सर्किट से हड़कंप चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों के आईसीयू के बिजली पैनल में अचानक आग लग गई. जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने शिशु को नेबुलाइज करने के लिए बिजली पैनल में प्लग लगा रही थी, तभी जोरदार धमाके के साथ शार्ट सर्किट हुआ और आग की लपटें उठने लगीं. धुआं फैलते ही वार्ड में मौजूद तीमारदारों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई.
आग लगने के समय पीकू वार्ड में करीब 15 बच्चे एडमिट थे. धुएं के गुबार के बीच अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी नवजातों को तुरंत पीडियाट्रिक वार्ड में शिफ्ट किया.

No comments