Breaking News

सीकर में नेशनल हाईवे पर चार वाहनों की टक्कर, 10 घायल


राजस्थान में आज कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में भी सुबह से ही कोहरे का असर देखने को मिला। इसी बीच फतेहपुर के हरसावा गांव के पास कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां चार वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कुल 10 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के चलते सबसे पहले एक परिवहन बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। इसके बाद विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण एक अन्य ट्रक और एक जीप भी इन वाहनों से टकरा गए, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई।

No comments