5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा: वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए राहत
राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5वीं और 8वीं में पढ़ रहे उन हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है, जो तकनीकी कारणों या किसी अन्य वजह से बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक ने ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। अब संबंधित ब्लॉक के सीबीईओ और डाइट लॉगिन के माध्यम से 21 से 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
पंजीयक शीशराम कुलहरि ने प्रदेश के सभी डाइट प्राचार्यों और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

No comments