कालिका पेट्रोलिंग यूनिट कानून व्यवस्था मजबूत करने में जुटी
श्रीगंगानगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 1 व 2 एवं एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा निर्धारित ड्यूटी चार्ट के अनुसार पूरे शहर में लगातार सघन गश्त व निगरानी अभियान चला कर कानून व्यवस्था मजबूत करने में जुटी है।
यूनिट के प्रभारी हवलदार सुखदेव सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों, विशेषकर पुरानी आबादी क्षेत्र, प्रमुख चौराहों, पार्कों, बाजारों, विद्यालयों, महाविद्यालयों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट एवं अन्य मोटरसाइकिलों, तेज़ रफ्तार, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों तथा बार-बार टीम के आगे-पीछे बाइक दौड़ाकर आवारागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम में सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

No comments