Breaking News

पालिका की कार्रवाई, सड़कों पर घूम रहे गोवंश को गौशाला भेजा


श्रीकरणपुर कस्बे में नगरपालिका प्रशासन द्वारा सड़कों पर खुले घूम रहे गोवंश को पकड़कर गौशाला में भेजने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि पालिका कर्मियों ने अभियान चलाकर कस्बे में घूम रहे गोवंश को पकड़कर कस्बे की गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि कई बार पशुओं के आपस में लडऩे से आमजन को नुकसान पहुंच चुका है। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका द्वारा पूर्व में भी पशुपालकों को अपने पशुओं को खुला नहीं छोडऩे के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद गोवंश सड़कों पर घूमते पाए जा रहे थे। 

No comments