श्री श्याम कथा पोस्टर का विमोचन, कल निकलेगी निशान यात्रा
श्रीगंगानगर के नागपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 9 से 11 जनवरी तक गगन पथ स्थितअमर पैलेस में आयोजित होने वाली श्री श्याम कथा के पोस्टर का बुधवार को विमोचन किया गया। कल गुरुवार प्रात: 10 बजे 1/270, हाउसिंग बोर्ड से निशान यात्रा निकाली जाएगी।
यह जानकारी आज पत्रकारों से बातचीत में ट्रस्टी अध्यक्ष अक्षत नागपाल एवं डॉ. अश्वनी नागपाल ने बताया कि कल प्रात: 10 बजे 1/270, हाउसिंग बोर्ड से निकलने वाली निशान यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अमर पैलेस पहुंचेगी। 10 जनवरी को कथा का शुभारंभ होगा। श्री श्याम कथा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक होगी। कथा वाचन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक सत्य कृष्ण महाराज द्वारा किया जाएगा।

No comments