Breaking News

मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ महिला कर्मियों की बैठक, जागरूकता का आह्वान


श्रीगंगानगर में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई ने मनरेगा महिला कर्मियों के साथ इंदिरा वाटिका पार्क में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में गंगानगर विधानसभा के शहरी क्षेत्र की नरेगा महिला कर्मियों ने भाग लिया।
कमला बिश्नोई ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े के हस्ताक्षरयुक्त पत्र महिला कर्मियों को सौंपे गए। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने, इसे समाप्त करने की कोशिशों और उसमें किए जा रहे बदलावों की जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया।

No comments