Breaking News

जया एकादशी पर खाटू श्याम धाम सुदामानगर में मेला


श्रीगंगानगर के सुदामानगर स्थित सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर में पावन जया एकादशी के अवसर पर  गुरुवार को बाबा श्याम का मेला आयोजित होगा। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि प्रात:काल से ही श्याम श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा।
ग्यारस के दिन जिलेभर से श्याम प्रेमी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे तथा विभिन्न स्थानों से विशाल ध्वजा यात्राएं मंदिर प्रांगण में आएंगी, जिनका स्वागत किया जाएगा। मंदिर पूरे दिन खुला रहेगा और श्रद्धालुओं द्वारा ताली संकीर्तन किया जाएगा।

No comments