Breaking News

जमीनी विवाद में युवक पर हमला करने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र के 18 जीजी गोविन्दपुरा में विगत 28 दिसम्बर को जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोप में गांव के ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। हमले में घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार ने हमले के आरोपी 72 वर्षीय अमरचंद पुत्र दूलाराम जाट व इसके पुत्र राकेश जाट निवासी 18 जीजी गोविंदपुरा को गिरफ्तार किया है। गौरतब है कि इसके गांव के निवास कुलदीप सिंह ने विगत 29 दिसम्बर को मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसका भाई संजय कुमार 28 दिसंबर की शाम करीब 5.50 बजे रोही 18 जीजी के रास्ते से घर लौट रहा था। इसी दौरान पास के खेत के मालिक अमरचंद पुनिया और उसके पुत्र राकेश पुनियां ने रास्ता रोक लिया। अमरचंद ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और राकेश ने लोहे की नुकीली धारदार संबल से उसके सिर पर वार करके घायल कर दिया।

No comments