बाइक चोरी की वारदातें जारी
श्रीगंगानगर शहर व जिले भर में बाइक चोरी की वारदातें जारी हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार सेतिया फार्म की गली नम्बर 3 से कमल जनवेजा की बाइक चोरी हो गई। घटना गत 7 जनवरी की है। पुलिस ने कमल की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इधर रायसिंहनगर कस्बे में एचपी गैंस एजेंसी के निकट से कस्बे के वार्ड नम्बर 18 में रहने वाले उमेश अरोड़ा की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने उमेश अरोड़ा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।

No comments