Breaking News

एल ब्लॉक हनुमान मंदिर धर्मशाला में आयुर्वेद का चिकित्सा शिविर शुरू


श्रीगंगानगर में राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अर्श-भगन्दर की क्षारसूत्र विधि द्वारा चिकित्सा के लिए दस दिवसीय नि:शुल्क बुधवार से एल ब्लॉक हनुमान मंदिर धर्मशाला प्रांगण में लगाया गया है। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक वैद्य डॉ. कृष्णचन्द्र अरोड़ा ने बताया कि आज शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में आज ओपीडी व अन्य सेवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा मरीजों की जांच एवं रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। कल से ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीजों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। 

No comments