जोधपुर से हिसार जाने वाली ट्रेन चूरू तक ही चलेगी
रेलवे ने यात्रियों के लिए दो जरूरी अपडेट जारी किए हैं। एक जोधपुर-हिसार ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इससे 8 फरवरी तक जोधपुर से हिसार के लिए सीधी ट्रेन नहीं होगी। वहीं भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन को अब फिरोजपुर की बजाय पठानकोट तक चलाया जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रेलखंड के हडयाल स्टेशन पर सब-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते जोधपुर-हिसार रूट प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में ब्रिज संख्या 28 पर चल रहे काम के कारण भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन प्रभावित चल रही थी।

No comments