कार के शीशे तोड़े; चोरी करने आए थे;सायरन बजते ही भागे,बैक कैमरा व कैश ले गए
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्कीम-3 में देर रात करीब एक बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार को चोरी करने का प्रयास किया। बदमाशों ने कार के चारों तरफ के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कार में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, पीछे की ओर लगा बैक कैमरा और कुछ जरूरी कागजात चोरी कर लिए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाश कार चोरी की नीयत से साइड शीशे तोड़कर अंदर घुसे और हैंडल लॉक के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जैसे ही उन्होंने लॉक तोडऩे का प्रयास किया, कार का सायरन बज उठा।

No comments