सिक्योरिटी गार्ड के कपड़ों में आग लगी:हीटर के सामने बैठा था
भिवाड़ी के फूल बाग थाना क्षेत्र में महेश्वरी गांव के समीप स्थित परशुरामपुरिया कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के कपड़ों में अचानक आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग बुझा उसे अस्पताल लेकर आना पड़ा। हीटर के सामने बैठा था। तब अचानक ध्यान हटने पर कपड़ों में आग लग गई।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी 41 वर्षीय रामवीर सिंह पिछले कई वर्षों से भिवाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। वह कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड रूम में ड्यूटी के दौरान ठंड से बचने के लिए हीटर के पास अलाव ताप रहा था। इसी दौरान उसका चेहरा दूसरी ओर था और पीछे से उसकी जैकेट में आग लग गई।

No comments