Breaking News

अजमेर में नाले की सफाई को लेकर विवाद, मारपीट


अजमेर के पुराने प्लाजा सिनेमा क्षेत्र के धानका बस्ती के बाहर नाले की सफाई की सफाई को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। सूचना के बाद क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीखाराम काला ने बताया-जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- सरकारी नल के पास यहां प्लास्टिक, पत्तियों और कचरे के कारण नाला पूरी तरह चौक हो गया। नाले के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

No comments