क्रिकेट मैच के बीच 20 साल के तस्कर को पकड़ा:गांव के खिलाडिय़ों को दे रहा था ट्रेनिंग
राजस्थान और मध्यप्रदेश राज्यों में तस्करी करने वाले 20 साल के तस्कर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा है। जिस समय टीम ने ये कार्रवाई की उस दौरान आरोपी क्रिकेट मैच के टूर्नामेंट में मौजूद था। दरअसल, एमपी आरोपी एमपी के बड़वानी जिले का इनामी तस्कर है। एमपी पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली की वह प्रतापगढ़ में है तो टास्क फोर्स से इसके लिए मदद मांगी।
टास्क फोर्स ने जब इसका रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया कि आवेश क्रिकेट का शौकीन है और वह गांव के खिलाडिय़ों को भी ट्रेनिंग देता है।

No comments