बिना अनुमति चल रहे झूले प्रशासन ने रुकवाए
रायसिंहनगर के गांव फौजुवाला में आयोजित बाबा रामदेव मेले के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के संचालित हो रहे झूलों को प्रशासन ने बंद करवा दिया। पूर्व में इसी मेले में झूला गिरने से दो लोगों के घायल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई।
सूचना मिलने पर तहसीलदार हर्षिता मिड्डा मौके पर पहुंचीं और बिना मंजूरी चल रहे सभी झूलों का संचालन तत्काल रुकवाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुमति के बिना कोई भी झूला अथवा मनोरंजन साधन संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

No comments